हथियारों का दिखावा करके अपराध, दहशत और माहौल बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है। अभी कुछ दिन पहले ही लॉरेंस बिश्नोई स्टाइल में रंगदारी मांगने और फायरिंग का वीडियो भी वायरल हुआ था। पुलिस की नजर में, सोशल मीडिया पर हथियारों का इस तरह का दिखावा केवल एक अपराध नहीं है यह लोगों में दहशत भी फैलाता है। ऐसी पोस्टें आम जनता, खासकर युवाओं में बेवजह की दहशत पैदा करती हैं। यह प्रवृत्ति समाज में अशांति और अपराध को बढ़ावा दे सकती है। कानून के दायरे में, हथियारों का इस तरह प्रदर्शन करना स्पष्ट रूप से एक अपराध है।
नकेल कसने की तैयारी
एएसपी अनु बेनीवाल ने बताया, सोशल मीडिया पर हथियारों का दिखावा करने वालों पर अब कसावट की जाएगी। जिले में इस तरह की कार्रवाई पहली बार हो रही है। शुरुआती दौर में करीब एक हजार सोशल मीडिया अकाउंट्स को निगरानी में लिया गया है। इनमें अपराधी, रंगबाज, कई रसूखदार और युवा वर्ग के लोग शामिल हैं, जिनके फेसबुक और इंस्टाग्राम ने अकाउंट्स को हमारी पुलिस की टीम खंगाल रही है।