प्रशासनमध्यप्रदेश
मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से 3गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों के उपचार के लिए 1 लाख 30 हजार रूपए हुए स्वीकृत।
कलयुग की कलम से राकेश यादव

मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से 3गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों के उपचार के लिए 1 लाख 30 हजार रूपए हुए स्वीकृत।
कलयुग की कलम कटनी – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से 3 गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों के उपचार के लिए 1 लाख 30 हजार रुपये की राशि स्वीकृत की है।
बहोरीबंद विधायक प्रणय प्रभात पाण्डेय की अनुशंसा पर सलैया फाटक निवासी मायाबाई साहू की गंभीर बीमारी के उपचार हेतु 40 हजार रुपये की राशि एवं ग्राम पटोरीखुर्द निवासी मीराबाई गौड पति राम सिंह गौड के गंभीर बीमारी के उपचार हेतु 50 हजार रूपये की राशि स्वेच्छानुदान मद से मुख्यमंत्री द्वारा स्वीकृत की गई है।
इसी प्रकार ग्राम बिलहरी निवासी पारवती चौरसिया की बीमारी के उपचार हेतु 40 हजार रुपये की राशि स्वेच्छानुदान मद से मुख्यमंत्री द्वारा स्वीकृत की गई है।



