प्रशासनमध्यप्रदेश

48 घंटे में कमाल: उमरियापान पुलिस ने गुम बालिका को सुरक्षित ढूंढकर लौटाई परिवार की खुशियां 

कलयुग की कलम से राकेश यादव

48 घंटे में कमाल: उमरियापान पुलिस ने गुम बालिका को सुरक्षित ढूंढकर लौटाई परिवार की खुशियां 

कलयुग की कलम उमरिया पान -उमरियापान  पुलिस की संवेदनशीलता, तत्परता और मानवीय दृष्टिकोण का सराहनीय उदाहरण सामने आया है। थाना उमरियापान पुलिस ने गुम हुई 14 वर्षीय बालिका को मात्र 48 घंटे के भीतर सकुशल तलाश कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया, जिससे परिवार के चेहरों पर फिर से मुस्कान लौट आई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बालिका को परिजनों द्वारा मोबाइल चलाने से मना किया गया था। इसी बात से नाराज़ होकर वह बिना किसी को बताए घर से निकल गई। परिजनों ने आसपास के क्षेत्रों में उसकी तलाश की, लेकिन जब कोई जानकारी नहीं मिली तो चिंतित परिजन तत्काल थाना उमरियापान पहुंचे और गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी महेंद्र जायसवाल ने तुरंत पुलिस टीम गठित कर बालिका की तलाश शुरू करवाई। पुलिस ने तकनीकी साधनों, स्थानीय सूचना तंत्र और संभावित स्थानों पर सघन खोज अभियान चलाया। लगातार प्रयासों और सूझबूझ के चलते पुलिस टीम ने 48 घंटे के भीतर बालिका को सुरक्षित ढूंढ निकाला।

बालिका के सकुशल मिलने की सूचना मिलते ही परिजनों की आंखों में खुशी के आंसू छलक उठे। उन्होंने उमरियापान पुलिस, विशेषकर थाना प्रभारी और पूरी टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस की तत्परता ने उनके परिवार को टूटने से बचा लिया।

यह कार्रवाई न केवल पुलिस की कार्यकुशलता को दर्शाती है, बल्कि समाज के प्रति उसकी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता को भी उजागर करती है। थाना प्रभारी महेंद्र जायसवाल के नेतृत्व में उमरियापान थाना स्टाफ की सजगता, मानवीय दृष्टिकोण और समर्पण की क्षेत्र में व्यापक सराहना हो रही है।

Related Articles

Back to top button