24 दिसंबर 2024 को शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल पहरुवा (खमतरा) के छात्र-छात्राओं ने महर्षि महेश योगी वैदिक विश्वविद्यालय में शैक्षणिक भ्रमण कर जहां उन्होंने पुस्तकालय, प्रयोगशालाओं और अन्य शिक्षण सुविधाओं का अवलोकन किया
कलयुग की कलम से राकेश यादव
24 दिसंबर 2024 को शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल पहरुवा (खमतरा) के छात्र-छात्राओं ने महर्षि महेश योगी वैदिक विश्वविद्यालय में शैक्षणिक भ्रमण कर जहां उन्होंने पुस्तकालय, प्रयोगशालाओं और अन्य शिक्षण सुविधाओं का अवलोकन किया
कलयुग की कलम उमरिया पान-24 दिसंबर 2024: महर्षि महेश योगी वैदिक विश्वविद्यालय, करौंदी उमरियापान में शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल, पहरुवा के छात्र-छात्राओं ने शैक्षणिक भ्रमण किया। यह भ्रमण विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों और गतिविधियों को जानने और वैदिक शिक्षा प्रणाली की अद्वितीयता को समझने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।


छात्र-छात्राओं ने विश्वविद्यालय परिसर का दौरा कर जहां उन्होंने पुस्तकालय, प्रयोगशालाओं और अन्य शिक्षण सुविधाओं का अवलोकन किया। विश्वविद्यालय के विद्वान शिक्षकों ने विद्यार्थियों को वैदिक शिक्षा और आधुनिक विज्ञान के समन्वय पर आधारित शिक्षा पद्धति के बारे में जानकारी दी।

इस दौरान छात्रों ने वैदिक मंत्रों के उच्चारण और ध्यान के महत्व को भी जाना। उन्हें विश्वविद्यालय की अनुसंधान परियोजनाओं और वैदिक विज्ञान के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी दी गई। छात्रों ने विशेष रुचि के साथ वेदों के अध्ययन और उनकी आधुनिक जीवन में प्रासंगिकता पर चर्चा की।
शासकीय स्कूल के प्रधानाचार्य ने कहा, “इस भ्रमण ने हमारे विद्यार्थियों को वैदिक और आधुनिक शिक्षा के अनोखे संगम को करीब से समझने का अवसर प्रदान किया है। इससे उन्हें अपनी शिक्षा और भविष्य के बारे में नई दृष्टि मिलेगी।”
यात्रा के अंत में छात्रों और शिक्षकों ने विश्वविद्यालय प्रशासन का धन्यवाद किया और इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण को विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए आवश्यक बताया।
यह शैक्षणिक भ्रमण छात्रों के लिए ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक साबित हुआ। इस प्रकार के आयोजनों से न केवल छात्रों की शैक्षणिक रुचि बढ़ती है, बल्कि वे अपनी संस्कृति और परंपराओं के प्रति भी जागरूक होंगे।




