उत्तरप्रदेश
पीडब्ल्यूएस परिवार के देवालय-शिक्षालय महाअभियान से महाक्रांति होगी —सुधा भरद्वाज। रिपोर्टर सुभाष चंद्र पटेल प्रयागराज नैनी
कलयुग की कलम

निर्धन बेसहारा परिवारों की सहायता व उनके बच्चों को निःशुल्क उत्तम शिक्षा।
नई दिल्ली श्री कालका जी मां धर्मार्थ ट्रस्ट की अध्यक्षा एवं पीडब्ल्यूएस परिवार के देवालय-शिक्षालय महाअभियान की संरक्षिका श्रीमती सुधा भरद्वाज ने मात्र 01ईंट 01रु. के जनसहयोग से श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या परिक्षेत्र के गोरसरा शुक्ल (बस्ती) में स्थापित होने वाले देवालय-शिक्षालय को देश व समाज के लिए महाक्रान्तिकारी बताया है।
जानकारी के अनुसार श्रीमती सुधा भरद्वाज ने पीडब्ल्यूएस परिवार द्वारा निर्धन बेसहारा परिवारों की समुचित सहायता व उनके बच्चों को निःशुल्क शिक्षा की व्यवस्था उपलब्ध कराने हेतु स्थापित किये जाने वाले देवालय-शिक्षालय के बारे में चिराग दिल्ली, कालका जी, रमेश नगर व अन्य क्षेत्रों तथा विदेश में भी अपने समर्थकों को बताते हुए उन्हें इस महाअभियान में शामिल होने के लिए प्रेरित किया है। सुधा भरद्वाज ने कहा कि राष्ट्रभक्त हिंदुस्तानी नागरिकों के मात्र 01ईंट 01रू व आस्थानुसार यथोचित योगदान से निर्मित होने जा रहा यह देवालय-शिक्षालय किसी एक संस्था व व्यक्ति विशेष के बजाय प्रत्येक राष्ट्रभक्त हिंदुस्तानी नागरिकों के सहभागिता के जरिये वास्तविक लोकतांत्रिक प्रक्रिया का सुखद परिणाम है जिसमें प्रत्येक नागरिक को अपना योगदान सुनिश्चित करना चाहिए।